इंदौर: दिल्ली का आरोपी महिला क्रिकेट मैच की आड़ में ऑनलाइन सट्टा चलाते हुए ट्रेजर टाऊन कॉलोनी में गिरफ्तार
Indore, Indore | May 29, 2025 इंदौर की राजेंद्र नगर पुलिस ने इलाके में चलने वाले एक टर्फ पर दबिश देकर एक अनोखे क्रिकेट के सट्टे का खुलासा किया है। जिसमें दिल्ली निवासी टर्फ संचालक फीमेल इंडोर क्रिकेट लीग नाम से क्रिकेट का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण कर सट्टा खिला रहा था। जिसमें सूचन पर दबिश देकर टीम ने मौके से इलेक्ट्रिक उपकरण सहित क्रिकेट किट सहित अन्य सामान जब्त किए हैं।