फुलवारी: जानीपुर के नहर रोड के पास लूट की घटना कारित कर रहे दो अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Phulwari, Patna | Aug 29, 2024 फुलवारी शरीफ के जानीपुर थाना क्षेत्र के नहर रोड के पास बुधवार की सुबह 4:30 बजे जानीपुर थाना पुलिस ने लूट की घटना कारित कर रहे दो अपराधियों को मौके से किया गिरफ्तार. पुलिस ने अपराधियों के पास से एक चाकू किया बरामद. साथ ही अपराधियों के पास से पुलिस ने एक टेंपो को किया जप्त. दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर जानीपुर थाना पुलिस अपने आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है