फुलवारी: रमेश कॉलोनी से महिला का मोबाइल छीनकर भागे चोर को कुछ ही घंटो मे परसा बाजार थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Phulwari, Patna | Aug 29, 2024 परसा बाजार थाना क्षेत्र के रमेश कॉलोनी से फोन पर बात करते हुए जा रही एक महिला का मोबाइल कर छीन कर भागे हुए चोर को परसा बाजार थाना पुलिस ने महज कुछ ही घंटे में किया गिरफ्तार. मोबाइल को बरामद किया साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक को भी किया जप्त. गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अभिषेक कुमार है. अभियुक्त को गिरफ्तार कर परसा बाजार थाना पुलिस अपने आगे की कार्रवाई में जूटी.