बाह: टेढ़ीपुरा गांव में बच्चों के विवाद में महिला के साथ मारपीट, पुलिस ने कराया मेडिकल
थाना बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत टेढ़ीपुरा गांव में बच्चों के विवाद के चलते दो पक्षों में कहासुनी के बाद दबंग पक्ष के लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट कर दी, जिसमें महिला घायल हो गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसका मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।