बाह: बटेश्वर में पूर्व मंत्री और क्षेत्रीय विधायक ने चलाया भाजपा सदस्यता अभियान
बटेश्वर स्थित अटल शंकुल भवन में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह और विधायक पक्षालिका सिंह ने बाह ब्लॉक के बूथ प्रभारियों के साथ बैठक कर अभियान की शुरुआत की। ग्रामीणों में उत्साह के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने सदस्यता ली।