बाह: पिढ़ौरा में ओवरलोड ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छात्र के स्कूटर को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के बरपुरा गांव के पास एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक छात्र के स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत ट्रैक्टर-ट्रॉली को घेराबंदी कर पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। घायल छात्र को परिजनों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।