बाह: बटेश्वर में उफनती यमुना में बिना सुरक्षा तैरते युवक, प्रशासन की अनदेखी
थाना बाह के बटेश्वर यमुना नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि के कारण यमुना उफान पर है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ युवकों को यमुना के बीच धार में पानी की बोतल और डिब्बों के सहारे तैरते हुए देखा जा सकता है। इस खतरनाक दृश्य के बावजूद, प्रशासन की ओर से कोई विशेष सावधानी या सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं।