झुंझुनू: अफोर्डेबल हाउसिंग सोसायटी मामले में जिला उपभोक्ता आयोग के फैसले के बाद नगर परिषद की संपत्ति की गई कुर्क
जिला उपभोक्ता आयोग के फैसले पर मंगलवार को झुंझुनूं शहर के मंड्रेला रोड पर निर्माणाधीन अफोर्डेबल हाउसिंग सोसायटी के मामले में नगर परिषद की संपत्ति कुर्क की गई। तहसीलदार की अगुवाई में टीम ने शहर के डाइट के पास स्थित नगर परिषद की जमीन कुर्क की। आपको बता दें परिवादियों की ओर से पूरे पैसे जमा करवाने के बावजूद भी नगर परिषद के द्वारा उन्हें फ्लैट नहीं दिए गए।