खजनी: भरत भूषण तिवारी की 13वीं पर न्याय की मांग को लेकर बेलघाट में निकाला गया कैंडल मार्च
बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की 13वीं पर मंगलवार शाम बेलघाट ब्लॉक से मुख्य चौराहे तक सर्वजन आवाज पार्टी ने कैंडल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।