हाथरस: गांव झगरार में राशन लेने गए युवक को पड़ोसियों ने पीटकर किया घायल, परिजनों ने युवक को कराया जिला अस्पताल में भर्ती
कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव झगरार में राशन लेने गए एक युवक को पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पड़ोसियों द्वारा की गई मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा घायल युवक का उपचार जारी है।