हाथरस: सासनी क्षेत्र के गांव नदौना में दबंगों ने दो सगी बहनों को मारपीट कर किया घायल, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
सासनी क्षेत्र के गांव नदौना में दबंगों के आतंक से परिवार भयभीत है। इसी क्रम में दबंगों द्वारा दो सगी बहन गायत्री और चंचल को लोहे की सरिया से मारपीट कर घायल कर दिया गया है। दबंग परिवार को जान से मारने की लगातार धमकी भी दे रहे हैं। इधर दोनों सगी बहनों का हाथरस के जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उपचार जारी है।