हाथरस: गांव खेड़ा परसौली में मेला देखने जा रहे लोगों पर जान से मारने की नीयत से फायर करनेवाले अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
जनपद हाथरस की कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली स्थिति खाटू श्याम मंदिर पर मेला देखने जा रहे लोगों के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर करने वाले दो अभियुक्तों को कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।