हाथरस: लेबर कॉलोनी के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चलते ई-रिक्शा पलटा, चालक हुआ घायल
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के लेबर कॉलोनी के पास सामने से आ रहे अचानक से वाहन को बचाने के चलते ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। सड़क पर अचानक से दुर्घटना को देखकर राहगीरों की मदद से घायल ई रिक्शा चालक कन्हैया को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसका डॉक्टरों द्वारा उपचार जारी है।