बहराइच: कलेक्टर ने स्कूली बच्चों के लिए जंगल जर्नी प्लान बनाया, अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस से होगी शुरुआत
बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार को विश्व पटल पर स्थापित करने व स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों में जंगली जीवों और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बहराइच की डीएम मोनिका रानी ने जंगल जर्नी का पायलेट प्रोजेक्ट तैयार किया है। जिस कार्यक्रम की शुरुआत आगामी अंर्तराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के दिन से होने जा रही है। यह जानकारी जिलाधिकारी ने दी है।