मखदुमपुर: महाशिवरात्रि को लेकर डीएम और एसपी ने वाणावर पहाड़ का किया निरीक्षण
मंगलवार की शाम 5 बजे जिले के डीएम अलंकृता पांडे, एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने प्रखंड के वाणावर पहाड़ एवं मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। डीएम ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया की प्रमुख स्थानों पर मेडिकल टीम की तैनाती रहे एवं जीवन रक्षक दवाएं ,ऑक्सीजन सिलेंडर ,स्टेचर की पूर्ण व्यवस्था किया जाए। वहीं डीएम ने सभी पदाधिकारियों को ड्यूटी पर मुस्तैद रहने की बात कही।