जलालाबाद: मोहल्ला शास्त्री नगर में युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में मची सनसनी
शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर मोहल्ला स्थित राधे श्याम चक्की वाली गली में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, नितिन देवल (35) पुत्र ब्रजमोहन ने पीपल के पेड़ से रस्सी बांधकर यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।