सत्तर कटैया: बिहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने एक मासूम बच्ची के साथ किया अभद्र व्यवहार, पुलिस ने शुरू की जांच
बिहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक द्वारा तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष द्वारा युवक के घर पर हंगामा किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी युवक सहित एक अन्य को हिरासत में ले लिया। बिहरा थानाध्यक्ष द्वारा इस मामले की गहन छानबीन की जा रही है।