सत्तर कटैया: रकिया सहित अन्य पंचायत में लोकसभा चुनाव को लेकर बीडीओ,सीओ एवं बिहरा थानाध्यक्ष द्वारा मतदान केंद्र का किया गया निरीक्षण
रकिया सहित अन्य पंचायत में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीडीओ अरबिन्द कुमार, सीओ शिखा सिंह एवं बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार द्वारा विभिन्न मतदान केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र पर पेयजल, शौचालय सहित अन्य आवश्यक जानकारी ली गई। पदाधिकारी द्वारा स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली गई।