सत्तर कटैया: बाबा गौरीशंकर स्थान बिहरा सहित अन्य शिवालयों में महाशिवरात्रि पर्व पर पूजा अर्चना के लिए भक्तों की जुटी भीड़
महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा गौरीशंकर स्थान बिहरा, रामठाकुर धाम पंचगछिया, शिव मंदिर सपटियाही, पटोरी बाजार सहित अन्य शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। भक्तों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसकी विशेष व्यवस्था की गई है।