सत्तर कटैया: विशनपुर पंचायत के वार्ड नं 5 में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना में तीन लोग जख्मी, ईलाज हेतु भेजा गया अस्पताल
विशनपुर पंचायत के वार्ड नं 5 में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच मारपीट की घटना हुई। मारपीट की इस घटना में तीन लोग जख्मी हो गया जिसे ईलाज हेतु सहरसा में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सरोज यादव ने अस्पताल पहुंचकर जख्मी से मिलकर घटना की जानकारी ली। पीड़ित पक्ष ने बिहरा पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। जांच में जुटी पुलिस।