खलीलाबाद: राष्ट्रपति भवन में 'कलाकार आवासीय कार्यक्रम' से सम्मानित शिवांगी कांत का खलीलाबाद में भव्य स्वागत
संतकबीरनगर की युवा कलाकार शिवांगी कांत को राष्ट्रपति भवन में ‘कलाकार आवासीय कार्यक्रम’ के तहत सम्मान मिला, जिससे जिले में गर्व का माहौल है। वाराणसी के हस्तशिल्प सेवा केंद्र के माध्यम से चयनित शिवांगी ने कानपुर विश्वविद्यालय से चित्रकला की पढ़ाई की है। बचपन से कला में रुचि रखने वाली शिवांगी ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।