ललितपुर: मोहल्ला चौक बाग में बी फार्मा के छात्र की पत्थर और धारदार हथियार से हत्या, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला चौक बाग मवेशी बाजार में टेल्को होटल के पास शराब की दुकान के पास दबंगों ने बी फार्मा के छात्र की धारदार हथियार और पत्थर मारकर हत्या कर दी युवक को ललितपुर के मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगातार कामकर रही है।