ऊना: स्वां नदी में पुलिस ने दबिश देकर अवैध खनन में संलिप्त 7 टिप्परों को किया ज़ब्त
ऊना पुलिस ने अवैध खनन पर रात में बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वां नदी क्षेत्र से सात टिप्पर जब्त किए। घालूवाल से संतोषगढ़ तक की गई छापेमारी में टिप्परों को रंगे हाथों पकड़ा गया। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई और आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस ने अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है।