शाहजहांपुर: लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन हरकत में, सिटी मजिस्ट्रेट ने कोचिंग संस्थानों का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
शाहजहांपुर। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत के नेतृत्व में शहर के छह प्रमुख कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों, विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई।