शनिवार सुबह करीब आठ बजे तक क्षेत्र में घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से ही सड़कों पर कोहरे की चादर छाई रही, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई, जिन्हें ठंड और कोहरे के बीच घर से निकलना पड़ा।