कानपुर में भोर होते ही भीषण अग्निकांड!
फीलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में सुबह-सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों और धुएं ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में 16 वर्षीय प्रांजल बाथम और 45 वर्षीय राखी की मौत हो गई। वहीं, अपार्टमेंट में फंसे करीब 20 से 25 लोगों को पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। दो अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
आग की चपेट में आकर अपार्टमेंट में खड़ी कई गाड़ियां और अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
📍 स्थान: पटकापुर, फीलखाना, कानपुर
📹 देखिए ग्राउंड जीरो न्यूज़ की खास रिपोर्ट।
#Kanpur #KanpurNews #BreakingNews #FireIncident #fireaccident
Mathura, Mathura | Nov 16, 2026