बौंसी: नवी नगर गांव में पंचायत सरकार भवन का निर्माण जल्द होगा, स्थल का चयन किया गया
Bausi, Banka | Nov 23, 2024 बौसी प्रखंड क्षेत्र के नया गांव पंचायत स्थित नवी नगर गांव में पंचायत सरकार भवन निर्माण जल्द कराया जाएगा। जिसको लेकर शनिवार करीब 2:00 बजे सीओ कुमार रवि एवं बीपीआरओ श्याम सुंदर कुमार के द्वारा स्थल का चयन किया गया। सीओ कुमार रवि ने बताया कि पंचायत सरकार भवन के लिए जगह चिन्हित किया गया है, जिसकी जानकारी जिला अधिकारी को जल्द दी जाएगी।