बरेली: बाड़ी NH-45 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक में पीछे से घुसी कार, दो घायल, भोपाल रेफर
रायसेन जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नेशनल हाईवे-45 पर एक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार बाड़ी निवासी विष्णु पटेल (45) और जय कुशवाह (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद दोनों कार में फंस गए थे।