बिहारीगंज: दूसरी बार टली सैरात बंदोबस्ती, बोलीदाता निराश लौटे
बिहारीगंज नगर पंचायत में जनरल हाट, गुदरी बाजार और बस स्टैंड की सैरात बंदोबस्ती दूसरी बार भी स्थगित हो गई। गुरुवार को दंडाधिकारी, पुलिस बल और सशक्त स्थायी समिति की मौजूदगी में बोली प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे अगले आदेश तक टाल दिया गया। इससे बोली लगाने पहुंचे बीडरों को मायूस होकर लौटना पड़ा। अब सभी को नई तिथि की घोषणा का इंतजार है।