सिंगरौली: नौडीहवा पुलिस ने ग्राम खैडार से 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ की शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ़्तार
अपराध विवेचना शिकायत जाँच हेतु रवाना हुआ था की मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम खैडार का कुञ्ज लाल जायसवाल पिता छोटी उर्फ छोटेलाल निवासी खेडार का हाथ भट्टी महुआ की कच्ची शराब अपने घर के ओसारी में काफी मात्रा में शराब बिक्री करने के लिए रखा है सूचना की तस्दीक हेतु रेड कार्यवाही किया तो पाया 3 जरीकेन में कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी महुआ की कच्ची शराब पाए जाने पर आरोपीयो के कब्जे से शराब कुल कीमती 12,000/- रुपये का जप्त किया गया व आरोपीयो को गिरप्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।