सिंगरौली: कोयला लेकर जा रहे बाइक सवार ने दूसरे बाइक को मारी टक्कर तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल ग्राम काम पूर्व टोला की घटना
बीती देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के शासन चौकी अंतर्गत ग्राम काम पुर्व टोला में एक बाइक सवार भारी मात्रा में कोयला लेकर जा रहा था और उसी के विपरीत दिशा से एक बाइक सवार रहा था जहां ग्राम काम पुर्व टोला के पास पहुंचते ही दोनों में सीधी भिड़ंत हो गई जिससे बाइक पर सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय भेज कर भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।