सिंगरौली: मोरवा में हुआ हादसा, बस चालक की लापरवाही से एक की गई जान तो तीन हुए गंभीर घायल, शुक्ला मोड़ की घटना
शनिवार को मोरवा थाना क्षेत्र के शुक्ला मोड़ पर दर्दनाक हादसा पेश आया, जहां एक बस चालक की लापरवाही से एक व्यक्ति की जान चली गई तो तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मोरवा निरीक्षक अशोक सिंह परिहार सदल बल घटना स्थल पर पहुंच गए और घायलों को किसी तरह उपचार हेतु केंद्रीय चिकित्सालय मोरवा भिजवाए। जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक ने दम तोड़ दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद अन्य तीन को नेहरू शताब्दी चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है।वहीं फरार चालक के विरुद्ध धारा 279, 337, 304(ए) भादवि के तहत मामला दर्ज किया है।