सिंगरौली: बरगवां पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एक लाख की हिरोइन के साथ एक तस्कर को ग्राम लोटनी बरहवा टोला से किया गिरफ्तार
निरीक्षक विद्या वारिधि तिवारी ने एक टीम गठित कर आरोपी की तस्दीक के लिए भेजा। पुलिस ने जहां ग्राम लोटनी बरहवा टोला में पहुंचकर गोरबी क्षेत्र के ग्राम नोढीया निवासी आकाश कुमार साहू उर्फ बहत्तर साहू को हिरोइन की पुड़िया के साथ धर दबोचा। पुलिस द्वारा आकाश के पास से एक लाख कीमत की कुल 6.69 ग्राम हिरोइन बरामद हुई है। जिसके बाद आरोपी आकाश साहू को अपराध क्रमांक 75/24 धारा 8, 21, 22 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।