राजगढ़ी: प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी 31 मई से उत्तरकाशी जनपद के यमुनोत्री व पुरोला विधानसभा के दौरे पर रहेंगे
कृषि मंत्री गणेश जोशी अपराहन 2 बजकर 45 मिनट पर राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद पुरोला में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। आगामी 1 जून को मोरी नैटवाड (सिंगतूर पट्टी) में काश्तकारों से मुलाकात, सेब के बगीचों का निरीक्षण एवं स्थानीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।