धौलपुर: तोर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव
शहर के तोर फाटक के पास मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे सदर थाना पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि मुरैना से आगरा की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा हुआ ह