भगवानपुर: मेंहदौली गांव के पार्टी कार्यालय में भाकपा कार्यकर्ताओं ने मनाया श्रमिक दिवस, श्रमिकों से एकजुट होने की अपील की
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के मेंहदौली गांव स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को शाम करीब चार बजे अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर भाकपा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर मजदूर दिवस मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय श्रमिक उपस्थित रहे।