बड़ौत: बागपत में हाईवे पर शोबाज़ी और हुड़दंग करते युवक का वीडियो वायरल, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
Baraut, Bagpat | Jun 14, 2026 बागपत में हाईवे पर शो बाजी, हुड़दंग और नियमों की धज्जियाँ उड़ाते युवक के कोई वीडियो रविवार सुबह करीब 8 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। मामले में बागपत पुलिस ने रविवार सुबह करीब 8:15 बजे बताया कि यातायात प्रभारी बागपत को जाँच कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।