राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन की ओर से 108 व 104 एम्बुलेंस सेवाओं में कार्यरत ड्राइवरों को राजस्थान कांट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स नियम, 2022 के तहत स्थायीकरण का लाभ देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रेषित किया गया।