लोहरदगा: विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता की अलख, स्वास्थ्य विभाग की प्रभात फेरी ने दिया हरित भविष्य का संदेश।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, लोहरदगा द्वारा शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण एवं बढ़ती गर्मी से बचाव को लेकर जन-जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। सदर अस्पताल परिसर से सुबह लगभग 11:30 बजे सिविल सर्जन डॉ. राजू खलखो ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया।