मिर्ज़ापुर: विशेष भूमि अध्याप्ति कार्यालय वाराणसी द्वारा नोटिस भेजने के बाद धौरूपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने योजना का किया विरोध
विशेष भूमि अध्याप्ती कार्यालय वाराणसी द्वारा नोटिस भेजने के बाद धौरूपुर में सैकड़ो ग्रामीणों ने रविवार की दोपहर 1:00 बजे एकत्रित होकर योजना का विरोध किया। ग्रामीणों ने बताया कि 2000 से ही यह योजना बन रहा है। उस समय भी विरोध किया गया था। सरकार का किसानों के आबादी की जमीन अधिग्रहण कर धौरूपुर भूमि विकास गृहस्थान योजना के तहत आवास विकास कॉलोनी बनाने की योजना है।