मिर्ज़ापुर: जिले भर में पुलिस ने अभियान चलाकर 14 लोगों पर की शांति भंग की कार्रवाई
एसपी अभिनंदन के निर्देश पर शनिवार की शाम 4:00 बजे पुलिस ने अभियान चलाकर 14 व्यक्तियों पर शांति भंग के तहत कार्रवाई की। जनपद में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाया गया था। पकड़े गए सभी व्यक्तियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया था जहां से सभी को जमानत मिल गई।