मिर्ज़ापुर: ओझला पुल के पास नाबालिक से छेड़खानी, मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने चौथे वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
विंध्याचल पुलिस ने ओझला के पास से शनिवार की शाम 5:00 बजे नाबालिक से छेड़खानी मारपीट और धमकी देने के मामले में वांछित चौथे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि 16.9.2024 को देहात कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने लिखित तहरीर दिया था। जांच में दुष्कर्म का आरोप असत्य पाया गया। अन्य आरोप सही होने पर पुलिस ने चौथे आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया।