धार: युवा कांग्रेस ने रोजगार कार्यालय में सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, बढ़ती बेरोज़गारी को लेकर जताया विरोध
Dhar, Dhar | Sep 30, 2024 देश व प्रदेश में लगातार बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहित कामदार के नेतृत्व में धार में इंदौर नाका स्थित रोजगार कार्यालय पर युवा कांग्रेस व शहर कांग्रेस की टीम ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में देश व प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी पर चिंता जताते हुए युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार से जोड़ने की मांग की गई।