टीकमगढ़: कुम्हेडी़ (उ.प्र.): अज्ञात कारण के चलते महिला ने पिया जहरीला पदार्थ: हालत बिगड़ने पर, परिजन लेकर आए जिला अस्पताल
हम आपको बता दें कि पूरा मामला उत्तर प्रदेश की महरौनी तहसील के अंतर्गत कुम्हेड़ी गांव से सामने आया है जहां पर अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने अपनी ही घर में रखे कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन निजी वाहन से तकरीबन रात 11 बजे महिला को टीकमगढ़ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है।