नौगावां सादात: नौगांवा के मोहल्ला कट कुई में बिजली पोल में उतर करंट से युवक झुलसा, हालत गंभीर, डॉक्टर ने किया रेफर
नौगांवा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कट कुई में अकबर का परिवार रहता है। उनका पुत्र अख्तर मंगलवार रात करीब 11:00 बजे के आसपास में बाजार किसी काम से गया था और वहां से वापस लौट कर अपने घर आ रहा था। मोहल्ले के ही पास में पहुंचा तो बिजली के पोल में अचानक करंट उतर आया, करंट की चपेट में आकर अख्तर बुरी तरह घुस गया और वह जमीन पर गिर गया।