करौं: सिरसा पंचायत में चंडी महायज्ञ के तीसरे दिन भजन संध्या का आयोजन
Karon, Deoghar | Mar 23, 2026 करौं प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत सिरसा पंचायत के मां काली मंदिर प्रांगण में श्री श्री 108 चंडी महायज्ञ के तीसरे दिन सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री पारसमणी जी महाराज ने नित्य चंडी पाठ किया। शाम 6:00 बजे महा आरती के पश्चात भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया