गोरखपुर: पैडलेगंज से रामगढ़ताल तक बनाए जा रहे रिंग रोड के निर्माण कार्य का जीडीए के VC ने किया निरीक्षण
पैडलेगंज से रामगढ़ताल तक बनाए जा रहे रिंग रोड का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। जिससे मोहद्दीपुर चौराहे पर लगने वाले भीषण जाम से राहगीरों व स्थानीय लोगों को निजात दिलाई जा सके। इस संबंध में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने बताया कि जल्द ही कई परियोजनाओं की सौगात जनपद वासियों को मिलेगी।