झाझा: बलियाडीह गांव में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति के साथ हुई मारपीट, रेफरल अस्पताल झाझा में हुआ इलाज
Jhajha, Jamui | Sep 12, 2024 झाझा थानाक्षेत्र के बलियाडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर नमाज पढ़कर घर लौट रहे एक व्यक्ति के साथ गांव के एक व्यक्ति के द्वारा लाठी से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान फुकर अंसारी के रूप में हुई है जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा लाया गया जहां चिकित्सक के द्वारा घायल का इलाज किया गया।