अमरोहा पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने एक संभावित अप्रिय घटना को होने से पहले ही टाल दिया। सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा सुसाइडल नोट पोस्ट किए जाने की सूचना मिलते ही अमरोहा पुलिस हरकत में आ गई।
पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में सोशल मीडिया सेल ने तत्काल सूचना अमरोहा देहात थाना पुलिस को भेजी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की और महज 30 मिनट के भीतर संबंधित व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया।
इसके बाद पुलिस ने व्यक्ति की काउंसलिंग कर उसकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
Amroha, Amroha | Jul 2, 2026