संडीला: अतरौली के मिश्रीखेड़ा गाँव में विद्युत लाइन की चिंगारी से लगी आग, 9 बीघा गेहूं जलकर हुआ नष्ट
Sandila, Hardoi | Apr 11, 2026 अतरौली के मिश्रीखेड़ा गाँव में खेतों में लगी आग विद्युत लाइन की चिंगारी से लगी थी। आग से 9 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख़ हो गई। अतरौली थानाक्षेत्र के पुरवा मान के मजरा मिश्रीखेड़ा गाँव निवासी रामेन्द्र ने बताया गाँव के बाहर खेतों में बोये गेहूं के ऊपर से विद्युत लाइन निकली हुई है, शुक्रवार को करीब 9 बजे पोल के पास से चिंगारी निकलकर खेत में गिर गई।